हड्डियों और पैरों में दर्द लोगों को बहुत परेशान करता है। खासतौर से रात के वक्त जब ये दर्द बढ़ जाता है तो सोना भी मुश्किल हो जाता है। हड्डियों में दर्द का बड़ा कारण शरीर में पोषक तत्वों और विटामिन की कमी हो सकती है। ऐसे कई विटामिन हैं जो बोन्स पर सीधा असर डालते हैं। हड्डियों और पैरों में दर्द होने की वजह विटामिन डी और कैल्शिय की कमी हो सकती है। शरीर में जब इन दोनों विटामिन की कमी होने लगती है तो दर्द तीखा हो जाता है। वहीं शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने या आयरन कम होने पर भी पैरों में दर्द, हड़कल और क्रैम्प्स आने लगते हैं। जानिए हड्डियों और पैरों के दर्द को दूर करने के लिए क्या करें?
हड्डियों और पैरों में दर्द किस विटामिन की कमी से होता है?
जिन लोगों को बिना किसी बात के लंबे समय से ये समस्या हो रही है उन्हें एक बार विटामिन डी और कैल्शियम का टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए। ये दोनों पोषक तत्व आपस में जुड़े हैं। क्योंकि विटामिन डी को अवशोषित करने के लिए कैल्शियम का बैलेंस होना जरूरी है। डॉक्टर आपको इसके सप्लीमेंट्स दे सकते हैं। इसके अलावा विटामिन बी12 और आयरन की भी जांच करवा लें।
विटामिन डी के लिए क्या खाएं- विटामिन डी के लिए खाने में अंडा, पनीर, गाय का दूध, डेयरी उत्पाद और प्लांट बेस्ड फूड का सेवन करें। रोजाना सुबह आधा घंटे की धूप जरूर लें।
कैल्शियम के लिए क्या खाएं- कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना 1 गिलास दूध पीएं। खाने में दही, पनीर और अंडा शामिल करें। इसके अलावा संतरा, हरी सब्जियां, नट्स डाइट में शामिल करें।
विटामिन बी12 के लिए क्या खाएं- विटामिन बी12 के लिए अंडा, दूध, मछली, पनीर, फोर्टिफाइड अनाज, मीट और प्लांट बेस्ड मिल्क का सेवन करें।
आयरन के लिए क्या खाएं- शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना भीगी किशमिश खाएं। पालक, ब्रोकली और दूसरी हरी सब्जियां खाएं। रोजाना चुकंदर खाएं। इससे आयरन की कमी पूरी होगी।
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.